शाजापुर: शाजापुर में लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ा चीलर बांध का जलस्तर, जमा हुआ क़रीब 8 फीट पानी
शाजापुर:आसमान पर छार्ई काली घटाएं बीते तीन दिनों से कभी रिमझिम तो कभी तेज बूंदों से बरसकर जिले को तरबतर कर रही हैं। लगातार बारिश के कारण वर्षभर शाजापुर के बाशिंदों की प्यास बुझाने वाले चीलर बांध का जल स्तर भी बढ़ा है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम 5 बजे तक चीलर बांध में करीब आठ फीट पानी जमा हो गया।