शाजापुर: शाजापुर तालाब की पाल स्थित सरकारी स्कूल में तेज बारिश के चलते छत से टपक रहा पानी बच्चे और शिक्षक परेशान
शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी स्कूल में बच्चे अपनी शिक्षा प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तेज बारिश के कारण छत से पानी टपक रहा है और दीवारों से पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे पूरी क्लास जलमग्न हो गई है।बच्चों को टीचर के द्वारा दूसरी क्लास में बैठाया गया है, लेकिन शिक्षक भी पानी के कारण परेशान हैं।