शाहपुर: शाहपुर में मां दुर्गा की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण, ऐतिहासिक पंडाल में एक सदी से विराजमान हैं माता रानी
Shahpur, Betul | Oct 14, 2026 नगर में नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शाहपुर क्षेत्र में मां दुर्गा की स्थापना और पूजा-अर्चना की परंपरा को 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। एक सदी से निरंतर चली आ रही इस धार्मिक परंपरा ने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। नवरात्रि के दौरान ऐतिहासिक पंडाल में माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच