बक्सर: बक्सर में 9 मई को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 3 हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य
Buxar, Buxar | Apr 23, 2026 बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 09 मई 2026 को विधिक सेवा सदन एवं व्यवहार न्यायालय परिसर, बक्सर में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत वर्चुअल और फिजिकल दोनों माध्यम से आयोजित होगी। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बैठक किया।