प्रयागराज: मुख्तार अंसारी के परिवार के वकील पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट,अब्बास अंसारी के पैरोल के लिए दाखिल की जायेगी अर्जी
जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आज शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी के परिवार के वकील पहुंचे जहां पर मुख्तार अंसारी के बेटे को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल या फिर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के लिए अर्जी लगाई जाएगी दरअसल मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी उत्तर प्रदेश के कासगंज जेल में बंद है।