प्रयागराज: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद सहित शहर के हर विभिन्न मस्जिदों पर तैनात की गई पुलिस फोर्स
बीते कल बांदा की जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई तथा आज शुक्रवार को रमजान महीने के दौरान जुमे की नमाज को देखते हुए प्रयागराज के चौक स्थित जामा मस्जिद सहित शहर के हर प्रमुख मस्जिदों पर एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है तथा जिले के आला अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायज लिया गया है।