प्रयागराज: थाना क्षेत्र कीडगंज अंतर्गत जीवन ज्योति चौकी के पास एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
शुक्रवार को तड़के करीब 3:00 बजे थाना क्षेत्र कीडगंज अंतर्गत जीवन ज्योति चौकी के पास एक घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही कीडगंज थाना प्रभारी दीप सिंह एवं चौकी इंचार्ज जीवन ज्योति अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।