प्रयागराज: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आते ही जिले में लागू हुई धारा 144
माफिया मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के बाद गुरुवार देर रात मौके की गंभीरता को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। जिसके चलते पुलिस प्रशासन और भी अलर्ट हो गया। खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स को लगातार गश्त करते और सतर्क दृष्टि रखते देखा गया।