हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के गुजौरा गांव में ट्रैक्टर चलित मोबाइल आटा चक्की फटने से मासूम की मौत 4 लोग हुये घायल
लहरा गांव निवासी बालकिशोर सोनी ट्रैक्टर में लगी मोबाइल आटा चक्की के जरिए गांव-गांव जाकर लोगों का अनाज पीसने का काम करता है
शुक्रवार को गुजौरा गांव में चक्की का पत्थर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया और उसके टुकड़े आसपास खड़े लोगों पर जा गिरे
हादसे में 8 वर्षीय अंश की मौके पर ही मौत हो गई
वहीं चक्की संचालक बालकिशोर सोनी, कामता, अमित कुमार और माहेश्वरीदीन घायल हो गए
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
#follower #nonfollowers