अंबाह थाना क्षेत्र के पाय का पुरा और श्यामपुरा के बीच दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई ,जिसमें चार लोग घायल हो गए जिनमें से तीन घायलों को अंबाह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।वहीं एक व्यक्ति को मुरैना जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।