मौहल्ला छींपान में अखाड़े के प्रोग्राम का हुआ आयोजन
बीकानेर। मुहर्रम चांद महिने की 5 तारीख शनिवार की रात्रि को मौहल्ला छींपान की मस्जिद के पास छींपान समाज के मौजीज लोगों के द्वारा 36 वें अखाड़े का प्रोग्राम आयोजित किया गया। अखाड़ा उस्ताद मोहम्मद यासीन छींपा एवं मोहम्मद साबीर छींपा ने रविवार को बताया कि समाज के अध्यक्ष अब्दुल रशीद भाटी के सानिध्य में आयोजित अखाड़े के दंगल में शहर के विभिन्न मुस्लिम
अखाड़े मौहल्लों के खलीफा,उस्तादो , शार्गिदों ने करतब दिखाए। इस अवसर पर छींपान समाज के खलीफा मोहम्मद इस्माइल छींपा , शार्गिद अनवर अली छींपा ने आयें सभी मेहमानों एवं अखाड़े के करतब बाजों का स्वागत किया। इस अवसर पर विजेताओं को कर्बला के प्रतीक चिन्ह वाली तस्वीरें बांटी।