मुरैना जिला प्रशासन पर रेत माफिया हावी, चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन जारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उड़ रही धज्जियां।
मुरैना। मुरैना जिला प्रशासन के दावों की खुली पोल,जिले में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे से रेत माफिया बेखौफ होकर चंबल नदी से अवैध खनन कर रहे हैं। ताजा मामला सबलगढ़ क्षेत्र के बटेश्वर घाट का है, जहां चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं मुरैना शहर की इमलिया रोड से भी प्रतिदिन सुबह लगभग 5 बजे चंबल की रेत से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरने के वीडियो सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है लंबे समय से यह सिलसिला जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। अवैध उत्खनन और परिवहन के चलते सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं खनन संबंधी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की हैलो चंबल पुष्टि नहीं करता है।
प्रशासन समय-स�