तीन दिन से रात में बिजली कटौती से लोग परेशान, कांग्रेस नेता जसवीर गुर्जर ने उठाई आवाज
मुरैना। शहर के वार्ड क्रमांक-3 स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में पिछले तीन दिनों से रात के समय बिजली कटौती किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार रात में बिजली बंद रहने से गरीब एवं मजदूर परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता जसवीर गुर्जर बस्ती में पहुंचे और रहवासियों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान की मांग की। उनके हस्तक्षेप के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली।
इस दौरान जसवीर गुर्जर ने कहा कि यह केवल अस्थायी समाधान है। बिजली विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो प्रभावित लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
#morena #मुरैना #कांग्रेस