सिमडेगा: डीसी के निर्देश पर समाहरणालय में अपर समाहर्ता ने लगाया जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएँ
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर गुरुवार को 11:30 बजे समाहरणालय में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान सुदूरवर्ती क्षेत्र से आए हुए लोगों की आवेदनों को बारी-बारी से सुना, जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए ।इस दौरान जनता दरबार में कई तरह की समस्याओं को लेकर बातें रखी गई।