बहराइच: जनपद में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में रहने वालों के लिए बनाए गए सुरक्षित आश्रय स्थलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं डीएम
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनाए गए हैं ताकि आपदा के समय उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर जिले में मॉनिटरिंग की जा रही है।