नगर पालिका के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना 15 से 20 मृत गायों को उठाने का काम पांच कर्मचारी कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर और पर्याप्त वेतन नहीं मिल रहा। बिना मशीनों के भारी-भरकम जानवरों को ट्रॉली तक ले जाना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने मशीनें उपलब्ध कराने और स्टाफ बढ़ाने की मांग की है।