गिरिडीह: सिहोडीह के एक घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ एक छात्रा का शव सोमवार शाम को बरामद, पुलिस जांच में जुटी
सिहोडीह के एक घर में फाँसी के फंदे से लटका हुआ एक छात्रा का शव सोमवार शाम बरामद किया गया। छात्रा सिहोडीह स्थित एक भाड़े के घर में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग का प्रशिक्षण ले रही थी। छात्रा रूबी कुमारी हाजरीबाग जिले के कुसमा की रहने वाली बताई जा रही है।बताया गया कि मृतका पिछले 2 महीनो से तीन सहेलियों के साथ यहाँ रह रही थी।