कांके: रांची सांसद संजय सेठ ने रातु रोड स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2025 रातु रोड स्थित आवास में गुरुवार सुबह करीब दस बजे रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर रांची सासंद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर रांची सांसद संजय सेठ के पास पहुंचे थे।