कांके: रांची के समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने की अध्यक्षता
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2025 रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार शाम करीब पांच बजे होली को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि होली को लेकर जिला पूरी तरह से सतर्क है।