कांके: रांची के रतन टॉकीज चौक पर मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2025 रांची स्थित रतन टॉकीज चौक के पास बुधवार देर शाम करीब दस बजे मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मी द्वारा काफी संख्या में मॉडिफाई साइलेंसर लगे बाइक को जब्त किया गया। बता दें कि मॉडिफाई साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण होता है और लोगों को भी काफी परेशानी होती है।