कांके: रांची सांसद ने रवि स्टील के पास आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2025 रांची स्थित रवि स्टील के पास होने वाले श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रांची सांसद संजय सेठ ने जायजा लिया। इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने यज्ञ स्थल पर आयोजकों से मुलाकात की। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और कई अहम दिशा निर्देश भी दिए।