कांके: रांची के कचहरी चौक के पास बिजली के पोल में लगी आग
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2025 रांची स्थित कचहरी चौक स्थित बिजली के पोल में बुधवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई।बिजली के पोल में लगी आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें ऊंची ऊंची उठने लगी और तार धू धू कर जलने लगा।बिजली के पोल में आग लगने की वजह से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया।इस दौरान काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है