चायल: नेवादा ब्लॉक में विकास कार्यों को नई गति, गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे बीडीओ नीरज जायसवाल
कौशांबी। नेवादा विकासखंड में बीडीओ नीरज जायसवाल ने कार्यभार संभालने के बाद करीब 25 गांवों का निरीक्षण कर विकास कार्यों, सफाई, विद्यालयों और गोशालाओं की व्यवस्थाएं देखीं। पुरखास समेत कई गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बारिश को देखते हुए जलभराव और जलनिकासी की समस्या पर भी निगरानी की जा रही है।