नौतनवा: मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने नौतनवा रेलवे स्टेशन का दौरा कर किया स्थलीय निरीक्षण
मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने शनिवार की दोपहर नौतनवा रेलवे स्टेशन का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित जिम्मेदारों को यात्री सुविधाओं में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम में स्टेशन अधीक्षक कक्ष, वाणिज्य अधीक्षक कक्ष, बुकिंग काउंटर, टीटीई कार्यालय, आरपीएफ चौकी, आदि कक्षों का निरीक्षण कर वहां मौजूद उपकरण की गहनता से जांच किए ।