नौतनवा: नौतनवां कस्बे में धूमधाम से निकाली गयी खाटू श्याम की निशान यात्रा
खाटू श्याम शक्ति धाम मंदिर के छठ्वे स्थापना दिवस के अवसर पर नौतनवा कस्बे के ठाकुर मंदिर से शनिवार दोपहर श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा ठाकुर द्वारा से चलकर गुरुद्वारा मार्ग होते हुए हनुमान चौक से होकर गांधी चौक स्थित श्याम शक्ति धाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ।