नौतनवा: ग्राम पंचायत निपनिया के दक्षिण टोला के पास घायल सारस को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर वन चौकी ले गयी
परसामलिक थाना क्षेत्र के उत्तरी चौंक रेन्ज घोड़हवा बीट के ग्राम पंचायत निपनिया के दक्षिण टोला के पास मछली फार्म के बगल गेहूं के खेत में शनिवार की दोपहर में एक राजकीय पक्षी सारस घायल अवस्था में दिखाई दिया। मछली फार्म के मालिक शिव सागर चौधरी ने वनविभाग को सूचित किया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल सारस को घोड़हवा बीट ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।