नौतनवा: पुरंदरपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या करने के मामले में पांच दोषियों को उम्र कैद की सजा
थाना पुरंदरपुर क्षेत्र निवासी पांच व्यक्तियो को नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या करने के मामले में शुक्रवार दोपहर पांच दोषियों को अपर सत्र विशेष न्यायाधीश विनय कुमार सिंह (द्वितीय) ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल अपचारी जिसकी उम्र घटना के समय 16 वर्ष से ऊपर थी उसको उम्र कैद की सजा सुनाई है।