कायमगंज: कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, युवक की मौत, भतीजा घायल, ट्रक ड्राइवर फरार
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।हादसे में ई-रिक्शा चालक सोबरन राजपूत 50 की मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा सत्यम घायल हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी सोबरन राजपूत अपने भतीजे सत्यम के साथ मे था।