रायडीह: रायडीह में “आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर शुरू, पहले दिन ही मौके पर समाधान
Raidih, Gumla | Apr 15, 2026 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर रायडीह अंचल में 15 अप्रैल 2026 को “आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर का शुभारंभ हुआ। कांसिर पंचायत भवन में आयोजित शिविर में अधिकारियों व ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही। पहले दिन 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें रकबा, नाम और प्लॉट सुधार से जुड़े मामले शामिल थे। कई आवेदनों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू की गई।