Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश को अगले 3 वर्षों के अंदर नशे से मुक्त करने के उद्देश्य से " नशे से दूरी है जरूरी" अभियान चलाया जा रहा है । यह 15 जुलाई से 30 जुलाई तक छिन्दवाड़ा में भी चलाया जा रहा है। इसमें न केवल पुलिस विभाग, बल्कि शासन के अन्य सभी विभागों का भी एक्टिव पार्टीसिपेशन रहेगा। - अजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

70 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

परिवहन विभाग ने की सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच

4 स्कूल वाहन जप्त, 09 वाहनों पर 76000 रूपये की चालानी कार्रवाई
=============================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 35 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
       जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 4 स्कूल वाहन - क्रमांक एमपी 20 टी 6769, एमपी 37 सी 0188, एमपी 16 टी 1436 एवं एमपी 04 बीए 2547 बिना वैध दस्तावेज के संचालित पाए गए। इन सभी वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी सिंगोड़ी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 9 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 76000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा भविष्य में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने की सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच 4 स्कूल वाहन जप्त, 09 वाहनों पर 76000 रूपये की चालानी कार्रवाई ============================================================= परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 35 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 4 स्कूल वाहन - क्रमांक एमपी 20 टी 6769, एमपी 37 सी 0188, एमपी 16 टी 1436 एवं एमपी 04 बीए 2547 बिना वैध दस्तावेज के संचालित पाए गए। इन सभी वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी सिंगोड़ी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 9 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 76000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा भविष्य में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोक्षधाम में किया गया पौधारोपण

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनों को नशा न करने की दिलाई गई शपथ
==============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित स्वैच्छिकता पर्व अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय  बामने के नेतृत्व में नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान, जुन्नारदेव की उपाध्यक्ष आर्या गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पालाचौरई में आज "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम में नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं समाजकार्य के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत पालाचौरई स्थित मोक्षधाम परिसर में पांच जामुन के पौधों का रोपण किया। साथ ही पूर्व में लगाए गए एक दर्जन करंज के पौधों के आसपास सफाई कर उनके संरक्षण के लिए थाले बनाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
      इस अवसर पर "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री बामने, श्री राजकुमार डहेरिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अंकित उइके, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा उईके, श्री केशरी पवार, श्रीमती कविता कहार, श्रीमती बबीता वर्मा, श्रीमती मीला पवार, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती सुनैना यादव, श्री कृष्णा उईके, ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोक्षधाम में किया गया पौधारोपण "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनों को नशा न करने की दिलाई गई शपथ ============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित स्वैच्छिकता पर्व अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान, जुन्नारदेव की उपाध्यक्ष आर्या गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पालाचौरई में आज "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं समाजकार्य के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत पालाचौरई स्थित मोक्षधाम परिसर में पांच जामुन के पौधों का रोपण किया। साथ ही पूर्व में लगाए गए एक दर्जन करंज के पौधों के आसपास सफाई कर उनके संरक्षण के लिए थाले बनाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री बामने, श्री राजकुमार डहेरिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अंकित उइके, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा उईके, श्री केशरी पवार, श्रीमती कविता कहार, श्रीमती बबीता वर्मा, श्रीमती मीला पवार, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती सुनैना यादव, श्री कृष्णा उईके, ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

विश्व युवा कौशल दिवस पर पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में संभाग स्तरीय ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

39 शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से हुए शामिल
============================================================

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज संभाग स्तरीय ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट एवं पांढुर्णा जिले के 39 शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर डॉ.अल्केश चतुर्वेदी ने कहा कि बदलते समय में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास ही सफलता और आत्मनिर्भरता का आधार है। उन्होंने कहा कि "कौशल वह पूंजी है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।"
      कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भारत घई ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा महाविद्यालयों में रोजगार एवं स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारंभ कराए गए हैं, जिससे युवा राष्ट्र और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
      कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के सहायक निदेशक डॉ.गोविंद सिंह राय ने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप तकनीकी, डिजिटल और व्यवहारिक कौशल विकसित करने का आह्वान किया। संभागीय नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शुक्ला ने कहा कि किसी भी देश और व्यक्ति का विकास कौशल के बिना संभव नहीं है।
       आयोजक एवं संभागीय नोडल अधिकारी डॉ.पी.एन.सनेसर ने बताया कि यह आयोजन एक नवाचार है, जिसके माध्यम से चार जिलों के 39 शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी एक साथ लाभान्वित हो रहे हैं।

       रिसोर्स पर्सन एवं जिला उद्योग केंद्र छिंदवाड़ा की महाप्रबंधक श्रीमती ओजस्वी काले ने स्टार्टअप, स्वरोजगार, उद्योग स्थापना, ऋण एवं वित्तीय सहायता संबंधी शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं डॉ. पंकज कुमार गहरवार ने अपने प्रस्तुतीकरण में संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन, सेवा भावना तथा कौशल विकास के विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।
      प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन ने कहा कि ज्ञान और कौशल का समन्वय ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर स्वयं को रोजगारोन्मुख, आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का आह्वान किया।
      कार्यक्रम के अंत में डॉ.पी.एन.सनेसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी और विद्यार्थियों से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. टिकमणी पटवारी ने किया।
      ऑनलाइन कार्यक्रम में सिवनी से डॉ.एम.एस.बघेल, बालाघाट से प्रो.ए.के. पंचारिया, पांढुर्णा से डॉ. पैलेंद्र डहेरिया, छिंदवाड़ा से डॉ.जे.एम. पूषाम सहित सभी 39 महाविद्यालयों के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी तथा विद्यार्थी जुड़े। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हर्षलता उईके, डॉ.पखाले, डॉ. सोसन्ना लाल, डॉ. निधि डोडानी, प्रो. महेंद्र साहू, डॉ. रामशंकर दियावर, डॉ. मंसाराम उईके, श्री गिरीश विश्वकर्मा सहित छात्र-छात्रायें संकल्प विश्वकर्मा, चंचलेश साहू, भूमिका, योगेश डहेरिया एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

विश्व युवा कौशल दिवस पर पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में संभाग स्तरीय ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित 39 शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से हुए शामिल ============================================================ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज संभाग स्तरीय ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट एवं पांढुर्णा जिले के 39 शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर डॉ.अल्केश चतुर्वेदी ने कहा कि बदलते समय में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास ही सफलता और आत्मनिर्भरता का आधार है। उन्होंने कहा कि "कौशल वह पूंजी है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।" कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भारत घई ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा महाविद्यालयों में रोजगार एवं स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारंभ कराए गए हैं, जिससे युवा राष्ट्र और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के सहायक निदेशक डॉ.गोविंद सिंह राय ने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप तकनीकी, डिजिटल और व्यवहारिक कौशल विकसित करने का आह्वान किया। संभागीय नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शुक्ला ने कहा कि किसी भी देश और व्यक्ति का विकास कौशल के बिना संभव नहीं है। आयोजक एवं संभागीय नोडल अधिकारी डॉ.पी.एन.सनेसर ने बताया कि यह आयोजन एक नवाचार है, जिसके माध्यम से चार जिलों के 39 शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थी एक साथ लाभान्वित हो रहे हैं। रिसोर्स पर्सन एवं जिला उद्योग केंद्र छिंदवाड़ा की महाप्रबंधक श्रीमती ओजस्वी काले ने स्टार्टअप, स्वरोजगार, उद्योग स्थापना, ऋण एवं वित्तीय सहायता संबंधी शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं डॉ. पंकज कुमार गहरवार ने अपने प्रस्तुतीकरण में संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन, सेवा भावना तथा कौशल विकास के विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन ने कहा कि ज्ञान और कौशल का समन्वय ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर स्वयं को रोजगारोन्मुख, आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ.पी.एन.सनेसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी और विद्यार्थियों से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. टिकमणी पटवारी ने किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में सिवनी से डॉ.एम.एस.बघेल, बालाघाट से प्रो.ए.के. पंचारिया, पांढुर्णा से डॉ. पैलेंद्र डहेरिया, छिंदवाड़ा से डॉ.जे.एम. पूषाम सहित सभी 39 महाविद्यालयों के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी तथा विद्यार्थी जुड़े। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हर्षलता उईके, डॉ.पखाले, डॉ. सोसन्ना लाल, डॉ. निधि डोडानी, प्रो. महेंद्र साहू, डॉ. रामशंकर दियावर, डॉ. मंसाराम उईके, श्री गिरीश विश्वकर्मा सहित छात्र-छात्रायें संकल्प विश्वकर्मा, चंचलेश साहू, भूमिका, योगेश डहेरिया एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम लावाघोघरी में किया गया पौधारोपण
============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित स्वैच्छिकता पर्व अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे के नेतृत्व में विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम लावाघोघरी में आज "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम में नवांकुर संस्था शुभ विचार एसोसिएसन डोडिया के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार डेहरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, उपसरपंच, मेनिखापा के श्री मनेश शीलू तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मोहखेड़ के विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
      इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लावाघोघरी एवं सेक्टर क्रमांक-3 शुभविचार एसोसिएसन डोडिया के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम लावाघोघरी में किया गया पौधारोपण ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित स्वैच्छिकता पर्व अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे के नेतृत्व में विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम लावाघोघरी में आज "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था शुभ विचार एसोसिएसन डोडिया के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार डेहरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, उपसरपंच, मेनिखापा के श्री मनेश शीलू तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मोहखेड़ के विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लावाघोघरी एवं सेक्टर क्रमांक-3 शुभविचार एसोसिएसन डोडिया के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026