"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम लावाघोघरी में किया गया पौधारोपण
============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित स्वैच्छिकता पर्व अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे के नेतृत्व में विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम लावाघोघरी में आज "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था शुभ विचार एसोसिएसन डोडिया के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार डेहरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, उपसरपंच, मेनिखापा के श्री मनेश शीलू तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मोहखेड़ के विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लावाघोघरी एवं सेक्टर क्रमांक-3 शुभविचार एसोसिएसन डोडिया के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
64 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026