एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोक्षधाम में किया गया पौधारोपण
"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनों को नशा न करने की दिलाई गई शपथ
==============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित स्वैच्छिकता पर्व अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान, जुन्नारदेव की उपाध्यक्ष आर्या गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पालाचौरई में आज "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं समाजकार्य के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत पालाचौरई स्थित मोक्षधाम परिसर में पांच जामुन के पौधों का रोपण किया। साथ ही पूर्व में लगाए गए एक दर्जन करंज के पौधों के आसपास सफाई कर उनके संरक्षण के लिए थाले बनाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री बामने, श्री राजकुमार डहेरिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अंकित उइके, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा उईके, श्री केशरी पवार, श्रीमती कविता कहार, श्रीमती बबीता वर्मा, श्रीमती मीला पवार, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती सुनैना यादव, श्री कृष्णा उईके, ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
77 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026