ब्यौहारी: 7 भैंस चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, जंगल से बरामद हुए मवेशी
ब्यौहारी पुलिस ने किसान जयपाल सिंह गोंड के बाड़े से चोरी हुए 7 मवेशियों (3 भैंस और 4 पड़ा) को बरामद कर चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सभी मवेशी जंगल से बरामद किए। शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।