जोधपुर: प्रताप नगर क्षेत्र में व्यवसाय के घर हुई चोरी का आज पुलिस ने किया खुलासा, बासनी क्षेत्र से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जोधपुर के प्रताप नगर में 10 जून को व्यवसायी के घर से हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने आज मंगलवार को खुलासा कर दिया है।घटना को अंजाम देने वाले चोर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। घर की रेकी कर उन्होंने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को बासनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। चोरों से 400 ग्राम सोना 2 किलो चांदी और 3लाख रू. नकद बरामद किए हैं।