जोधपुर: अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आईजी को धमकी देने के मामले की कड़े शब्दों में की निंदा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कोटा रेंज के आईजी रवि दत्त गौड को घुटने टिकाने की धमकी देने की अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन ने कड़े शब्दों में निंदा की है।फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत ने कहां कि पुलिस अधिकारी को ऐसी धमकी देना उनके राज कार्य में बाधा उत्पन्न करना है । सारस्वत ने उनके बयान पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।