जोधपुर: बनाड़ थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवा बेचने वाले एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
बनाड़ थाना पुलिस ने आज मंगलवार को अवैध नशीली दवा बेचने वाले आरोपी मनीष बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। बनाड़ थाना अधिकारी प्रेमदान ने बताया कि आरोपी मनीष बनाड़ थाने का टॉप 10 का मुलजिम है जो पिछले 1 साल से फरार था मिली सूचना के आधार पर वांछित फरार आरोपी मनीष पुत्र पोकरण राम जाति विश्नोई निवासी मतवालों की ढाणी को गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले 1 साल से फरार था।