चम्बा: चंबा-खज्जियार मार्ग से वन विभाग ने संरक्षित वन्य जीव के ऑर्गन की तस्करी मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
Chamba, Chamba | May 13, 2024 चंबा खज्जियार मार्ग पर वन विभाग ने संरक्षित वन्य जीव के ऑर्गन की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभागीय टीम ने मॉनिटर लिजर्ड के चार हथाजोड़ी के साथ बाहरी राज्यों के दो लोग गिरफ्तार किए हैं। वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई चंबा खज्जियार मार्ग पर गेट के पास अमल में लाई है। इसकी जानकारी सीसीएफ अभिलाष दामोदरन ने सोमवार को दी।