चम्बा: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बचत भवन चम्बा में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
Chamba, Chamba | May 13, 2024 जिला चम्बा में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत सोमवार को बचत भवन चम्बा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने पद्मश्री विजय शर्मा को सम्मानित किया।