चम्बा: जल शक्ति विभाग चम्बा 150 उपभोक्ताओं का काटेगा कनेक्शन, विभाग ने जारी की डिफाल्टर्स की सूची
Chamba, Chamba | May 13, 2024 चम्बा शहर के 11 वार्डों के डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने पानी का बिल जमा नहीं करवाया है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची में सरकारी विभागों के साथ नगर परिषद और आवासीय कॉलोनी के नाम भी शामिल हैं। यह जानकारी सोमवार को जल शक्ति विभाग चम्बा के अधिशासी अभियंता ईं. जितेंद्र शर्मा ने मीडिया के साथ सांझा की।