चम्बा: लघुशंका के लिए मोटरसाइकिल से उतरे युवक की धरवाला के समीप रावी नदी में गिरने से हुई मौत
Chamba, Chamba | May 13, 2024 चम्बा- भरमौर एनएच पर धरवाला के समीप युवक की रावी नदी में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुलविंद्र उर्फ विपिन पुत्र हरि निवासी गांव ढकोग तहसील भरमौर जिला चम्बा के रुप में हुई है। यह जानकारी सोमवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मीडिया के साथ सांझा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को सीएचसी चूड़ी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।