चम्बा: मॉनिटर लिजर्ड के चार हथाजोड़ी सहित वन विभाग ने पकड़े बाहरी राज्य के दो व्यक्ति, डीएफओ चम्बा ने दी जानकारी
Chamba, Chamba | May 13, 2024 चम्बा- खज्जियार मार्ग पर वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान संरक्षित वन्य जीव मॉनिटर लिजर्ड के चार हथाजोड़ी सहित बाहरी राज्य के दो व्यक्तियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ आरंभ कर दी है। यह जानकारी सोमवार को वनमंडल अधिकारी चम्बा कृतज्ञ कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए दी।