🚨 महराजगंज BREAKING NEWS🚨
परसामलिक में खेत में मिला 18-19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप!
महराजगंज। थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम सिरसिया मशरकी टोला पीपरवास में मंगलवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवनंदन गुप्ता (18-19 वर्ष), पुत्र रामाचल गुप्ता के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
📍 स्थान: परसामलिक, महराजगंज
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #BreakingNews #ParsaMalik #MaharajganjPolice #UPPolice #UPNews #CrimeNews #NewsUpdate #everyone #followers
Maharajganj, Maharajganj | Nov 10, 2026