बाढ़: नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, बाढ़ के उमानाथ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Barh, Patna | Nov 13, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर बाढ़ में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु पहुंचे, जहां सभी ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को लगभग 9 बजे नमन किया।