पटना ग्रामीण: जन सुराज पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
पटना स्थित शेखपुरा हाउस से सोमवार की शाम 4 बजे जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने 19 सुरक्षित सीटों समेत 14 EBC, 10 OBC और 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रशांत किशोर और मनोज भारती मौजूद रहे।