पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में डॉक्टर की बुजुर्ग मां के साथ चेन स्नेचिंग, मामला दर्ज
बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के सेक्टर एफ में एक डॉक्टर की बुजुर्ग मां अपने घर के बाहरी गेट के पास बैठी हुई थी, तभी दो अपराधी वहां आए और उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। यह घटना सोमवार सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। वहीं वहीं सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मामले की जानकारी पीड़िता ने दी है।