गाण्डेय: जिले में केंद्र सरकार की वृद्धावस्था पेंशन भुगतान में देरी, हजारों बुजुर्ग परेशान
Gandey, Giridih | Nov 11, 2026
जिले में केंद्र सरकार की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के भुगतान में देरी से हजारों बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को 12 बजे गांडेय मुख्यालय में कई लोगों ने अपनी परेशानी जाहिर की। बताया गया कि गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कई लाभुक भी पिछले आठ महीनों से पेंशन की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं।