#Bahraich:- अपनी समस्या को लेकर पानी टंकी पर चढ़ी महिला, हलाकान रहे अधिकारी
बहराइच। जनपद के कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार दोपहर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि बंजर भूमि पर कब्जा होने से उसके घर का रास्ता बंद हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
करीब आधे घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद महिला टंकी से नीचे उतर आई। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। इस दौरान तहसील परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई।
दोनों ने हाईकोर्ट में केस दायर किया
उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि इस मामले में महिला और दूसरे पक्ष, दोनों ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। कोर्ट ने 23 अक्टूबर को प्रशासन से मामले से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है। अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला कैसरगंज थाना क्षेत्र के कटका गांव की रहने वाली है। #facbookviralvideo #वायरल #वीडियो