खालवा: खालवा में आदर्श पंचायत और आंगनवाड़ी बनेगी, हरसूद में पशु प्रशिक्षण केंद्र व 100 सीटर छात्रावास का निर्माण होगा
खंडवा में सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। केशव धाम गौशाला में हुए गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव में मंत्री विजय शाह शामिल हुए। उन्होंने गायों का पूजन किया और उन्हें गुड़ व चारा खिलाया। इस दौरान मंत्री ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र में सहायक पशु क्षेत्र अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और 100 सीटर छात्रावास बनेगा।