बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड तहसील में आयुष मेडिकल कैंप का आयोजन, बंटी गई निशुल्क दवाइयां
बेल्थरारोड तहसील परिसर में बुधवार को आयुष विभाग द्वारा त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के अलग अलग चिकित्सा शिविर लगाए गए। जो शाम 5 बजे तक चला। राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय बेल्थरारोड के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा. अजीत मिश्रा ने मरीजों को देखा और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दी।