बेल्थरा रोड: लिफ्ट मांगने पर महिला को सुनसान स्थान पर ले गए बाइक सवारों ने की छेड़खानी, उभांव थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
उभांव थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने पर महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी किया और फरार हो गए। महिला के लिखित तहरीर पर मंगलवार को 11 बजे पुलिस ने जुगनू रावत ग्राम गड़वार एवं गोलू शर्मा बेल्थरारोड नगर निवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार के रात की बताई जा रही है। पीड़िता सिकंदरपुर की निवासी है।